अपने जन्मदिन पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना शनिदेव बन जाते हैं दुश्मन


हर किसी व्यक्ति का जन्मदिन साल में एक बार आता है। सभी को अपना जन्मदिन मानना भी बहुत अच्छा लगता है। अपने जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। कुछ लोग कुछ ज्यादा ख़ास बनाने के चक्कर में कई अक्षम्य गलतियाँ भी कर देते हैं, जिसका घातक परिणाम उन्हें पुरे वर्ष भुगतना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जन्मदिन से ही व्यक्ति के पुरे साल की कुंडली तय होती है।

पूरा साल हो जाता है बर्बाद:

जो भी व्यक्ति अपने इस ख़ास दिन को अच्छे से मनाता है, उसके आने वाले पुरे साल खुशियों से भरे होते हैं। कई बार कुछ लोग कुछ ऐसे काम कर देते हैं, जिससे उनके ग्रह अनुकूल नहीं होते हैं, इससे पूरा साल ही बर्बाद हो जाता है। इसलिए कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपने जन्मदिन के दिन किसी को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव उनके दुश्मन बन जाते हैं।

जन्मदिन के दिन ना करें यह काम:

*- कुछ लोग जन्मदिन की पार्टी में शराब का सेवन जरुर करते हैं। शायद वह यह नहीं जानते हैं कि ऐसा करने से शनिदेव अप्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें शनि की साढ़ेसाती का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके विपरीत शराब का सेवन करने वालों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

*- जन्मदिन के दिन भूलकर भी अपने बालों या नाखूनों को नहीं काटना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह आपकी उम्र के लिए अशुभ होता है।

*- जन्मदिन एक शुभ दिन होता है। इसलिए इस दिन जीव हत्या के पाप से बचना चाहिए। इस दिन मांस के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति आशीर्वाद की जगह अभिशाप पाता है और जीवन कष्टों से भर जाता है।

*- जन्मदिन के दिन आने वाले किसी साधू या भिखारी को खली हाथ नहीं भेजना चाहिए। उसे दान-दक्षिणा देकर भोजन करवाकर ही वापस भेजें। ऐसा करने से आपकी आयु बढ़ती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

*- अपने जन्मदिन के दिन दुश्मनी भुलाकर अपने दुश्मनों से भी प्रेम से मिलें। इस दिन लड़ाई-झगड़ा करने से पूरा साल ही आपको लड़ाई-झगड़ों से घिरा रहना पड़ता है।

*- शास्त्रों में यह कहा गया है कि जन्मदिन वाले दिन पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ होता है। इस दिन गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए।

*- अपने जन्मदिन वाले दिन अपने बुजुर्गों और माता-पिता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलना चाहिए


Comments

Popular posts from this blog